कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए 1 से 30 अप्रैल तक ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए शेड्यूल जारी किया गया है। प्राधिकरण की सचिव व सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि 1 अप्रैल को पीएलवी रजत की ओर से गांव आलमपुर व दयालपुर में, 2 अप्रैल को गांव समसीपुर व कैंथला खुर्द में, 4 अप्रैल को रावगढ़ जोसर में लोगों को नालसा व हालसा योजना के बारे में जागरूक किया जाएगा। पीएलवी अमनप्रीत 6 अप्रैल को गांव टीकरी, बोधनी में, 8 अप्रैल को गांव तलहेडी व गंगहेडी में, 9 अप्रैल को टयूकर व गांव बोडा में लोगों को जागरूक करेंगे। पीएलवी विजय कुमार 13 को बदरपुर व बडौंदा में, 15 को गांव धनौरा जाटान व गांव डूडी में, 17 को गांव ककराली व गांव प्रलाहदपुर में और पीएलवी श्वेता कादियान 20 अप्रैल को गांव मसाना व मथाना में, 22 अप्रैल को गांव खेडी मारकंडा व गांव खैरी में, 24 अप्रैल को गांव बजीदपुर व पलवल में, 27 अप्रैल को गांव धनानी व गांव हरिपुरा में, 28 अप्रैल को गांव ईशरहेडी व गांव भैनी में, 30 अप्रैल को गांव संघौर व गांव रूड़की में लोगों को नालसा व हालसा योजना के बारे में जागरूक किया जाएगा।