फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कॉलेज परिसर में लगाया शिविर, 43 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
शाहाबाद। ​शिविर में रक्तदानियों को प्रोत्साहित करते अतिथि एवं आयोजक। संवाद
विज्ञापन
शाहाबाद। मारकंडा नेशनल कॉलेज के पूर्व प्रधान स्वगीर्य राम लभाया गुलियानी की स्मृति में कॉलेज में 10वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 43 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। कॉलेज व रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर की शुरुआत भाजपा नेता सुभाष कलसाना, कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान यशपाल वधवा, उपप्रधान ओमप्रकाश गुलियानी, रोटरी क्लब के प्रधान डाॅ. आरएस घुम्मन और डाॅ. अशोक चौधरी ने रक्तदानियों को बैज लगाकर किया। एनसीसी यूनिट, एनएसएस यूनिट, रेड-रिबन क्लब, यूथ रेडक्रॉस और खेलकूद विभाग की शिविर के आयोजन में विशेष भूमिका रही। कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल की टीम से डॉ. विकास, नर्सिंग ऑफिसर जन्नत, टेक्निकल ऑफिसर करनैल सिंह, शाहाबाद सरकारी अस्पताल से डॉ. कुलदीप तथा टीम का सहयोग रहा। मंच संचालन डॉ. शालिनी शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रो. सुरेंद्र काजल, राजकुमार गर्ग, एसएस आहूजा, विजय मलिक, सुनील गुप्ता, परमजीत पाहवा, प्रो. अमरनाथ, प्रो. कल्पना, डॉ. भूपिंद्र तंवर, डॉ. जवाहर लाल, डॉ. सुरेश, डॉ. देवराज शर्मा, डॉ. भाविनी तेजपाल, डॉ. दिव्या सहित शिक्षक, गैर-शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें