फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कसीथल में लगाया शिविर, जांचा 127 मरीजों का स्वास्थ्य

Tue, 28 Oct 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​शिविर में मरीजों की जांच करते डॉ.संजय शर्मा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कसीथल गांव में नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 127 से अधिक ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधाएं, चेकअप, ब्लड शुगर, प्लस रेट, हिमोग्लोबिन व फ्री दवाइयां प्रदान की गईं। डॉ. हिमांशु जैन ने कहा कि ब्रेन व हार्ट शरीर के महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्होंने कहा कि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हृदय व ब्रेन का स्वास्थ्य सर्वोपरि है। शिविर के माध्यम से न केवल इलाज बल्कि ब्रेन व हृदय रोगों से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना चाहते हैं। सही खान-पान, नियमित व्यायाम और तनाव-मुक्त जीवन अपनाकर हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे लोगों के द्वार तक पहुंचाकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। यह 2042वां शिविर इसी अटूट संकल्प का प्रमाण है। इस दौरान सरपंच अजय कुमार ने डॉ. हिमांशु जैन, डॉ. संजय शर्मा व अन्य सदस्यों का स्वागत व अभिनंदन किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें