इस्माईलाबाद। बसंतपुर गांव में पब्लिक हेल्थ के ट्यूबवेल की तार व मिड डे मील रसोई का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गांव की सरपंच की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव बसंतपुर की सरपंच मुकेश रानी ने थाना में दी शिकायत में बताया कि गांव के पब्लिक हेल्थ के ट्यूबवेल की करीब 90 मीटर केबल रात्रि के समय अज्ञात चोरी करके ले गए है। उन्होंने बताया कि ट्यूबवेल पर कार्यरत कर्मी कुलदीप सिंह रात्रि के समय जल घर को बंद करके गया था। जब वह सुबह करीब पांच ट्यूबवेल चलाने गया तो ट्यूबवेल की करीब 90 मीटर केबल गायब मिली, जिससे गांव में पेयजल सप्लाई बाधित रही। इसके साथ ही स्कूल के मिड डे मील रसोई का सामान भी गायब मिला है।