लाडवा। आंबेडकर चौक पर नारेबाजी कर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला फूंकते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Organiser
लाडवा। सफाई और दमकल कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल शनिवार को 24वें दिन जारी रही। सरकार पर 13 मई के समझौते से पीछे हटने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने शहर के बाबा भीमराव आंबेडकर चौक पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश सचिव गुलशन भारद्वाज, ब्लॉक प्रधान मंजीत भुल्लर के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला फूंका गया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर भड़ास निकाली। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका एवं फायर लाडवा से तरसेम, ऋषिपाल, छोटेलाल, उपप्रधान रानी देवी, राकेश कुमार, अभिनव, राजवीर, सोना, ठेके पर कार्यरत कर्मचारी और डोर-टू-डोर कर्मचारी मौजूद रहे।