फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फर्जी मैसेज भेजकर ठग ने उपभोक्ता से 20 हजार रुपये ट्रांसफर कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपभोक्ता को बातों में फंसाकर ठग ने 20 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में अनिल मित्तल सेक्टर-चार ने कहा कि वह नीलोखेड़ी से अपने घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। इस व्यक्ति ने उसे कहा कि उसने 20 हजार रुपये उसके खाते में डलवा दिए हैं। इसका मैसेज भी उसके पास आया था। उसे लगा कि गलती से उसके खाते में 20 हजार रुपये आए हैं। उसने उस व्यक्ति के कहने पर 20 हजार रुपये उसके बताए खाते में ट्रांसफर कर दिया। कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आ गया। पैसे ट्रांसफर करने के बाद उसने उस व्यक्ति से बातचीत की तो उससे बात नहीं हो पाई। शक होने पर 20 हजार कटने के मैसेज की जांच की तो उसे फर्जीवाड़ा समझ आ गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें