फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अभियान चलाकर दस गांवों में 10 हजार जरूरतमंदों को बांटेंगे राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। भूखे लोगों को खाना खिलाना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। शहर में किसी को भी भूखे पेट न सोना पड़े इसका बीड़ा सामाजिक संस्था रॉबिन हुड आर्मी उठा रही है। आर्मी की ओर से अभियान चलाकर दस गांवों में 10 हजार जरूरतमंदों को राशन वितरित किया जाएगा।
रॉबिन हुड आर्मी की ओर से शनिवार को ज्ञान मंदिर में प्रेस वार्ता में यह जानकारी आर्मी की पीओसी श्रुति ने दी। उन्होंने बताया कि पांच से 15 अगस्त तक मिशन स्वदेश के अंतर्गत पूरे देश में एक हजार गांवों में 10 हजार लोगों तक राशन पहुंचाने की मुहिम संस्था की ओर से चलाई गई है। टीम के सदस्य गांवों में जाकर लोगों को राशन वितरित करेंगे और भोजन को खराब न करने के बारे में भी जागरूक करेंगे। इसके लिए रॉबिन हुड आर्मी की ओर से विशेष योजना बनाई गई है। जिले में 10 से अधिक गांवों में जाकर दस हजार लोगों को राशन वितरित किया जाएगा और भोजन को खराब न करने के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि विवाह शादियों और समारोह में बचने वाले भोजन को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीओसी विवेक शर्मा का कहना है कि धर्मनगरी में 14 फरवरी 2019 को संस्था का निर्माण हुआ था। संस्था कई अन्य देशों में भी विवाह शादियों में बचने वाले खाने के बारे में जागरूक कर भूखे लोगों को खाना मुहैया करवा रही हैं। धर्मनगरी में इस संस्था के 250 के करीब स्वयंसेवक जुडे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें