हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में 500 व 1000 रुपए के नोट बंद करने के बाद टोल टैक्स पर अफरा-तफरी को देखते हुए 11 नवंबर तक टोल टैक्स को फ्री कर दिया गया है। इसके लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत की गई है। इस बातचीत के बाद ही यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधबार को देर सायं दिल्ली से चंडीगढ़ जाते हुए पिपली पैराकिट पर कुछ समय के लिए रुके। यहां पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 व 1000 रुपये के नोट बंद करके एक सराहनीय व साहसिक कदम उठाया है। प्रधानमंत्री में मास्टर स्ट्रोक लगाकर काला बाजारी बंद करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इतना ही नहीं इससे महंगाई पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि करंसी बंद होने से टोल टैक्स पर लोगों की परेशानी को देखते हुए पहले सरकार ने 500 रुपये के नोट चलवाए और फिर भी लोगों की परेशानी कम नहीं हुई तो इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इस बारे बातचीत की है। इस बातचीत के बाद 11 नवंबर 2016 तक टोल टैक्स को फ्री कर दिया गया है। इससे देश का भविष्य उज्ज्वल होगा और आर्थिक तंत्र भी मजबूत होगा। इस मौके पर डीसी सुमेधा कटारिया, एसपी सिमरदीप सिंह, साहिल सुधा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।