फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नेशनल हाईवे पर सरपट दौड़ती लंबे रूटों की बसें अब उमरी चौक पर भी रुकेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे 44 पर सरपट दौड़ती लंबे रूटों की बसें अब अब उमरी चौक पर भी रुकेंगी। जिससे यहां से दिल्ली व चंडीगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा। इसके साथ ही आसपास के दर्जन भर गांवों व शहर के बड़े हिस्से के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। बसें रोके जाने को लेकर मुख्यमंत्री मनाेहर लाल ने रोडवेज अधिकारियों को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शुक्रवार को लाडवा क्षेत्र के गांव उमरी में जनसंवाद करने पहुंचे थे, इस दौरान सेक्टर-30 के रहने वाले केवल कृष्ण ने आमजन की ओर से यह मांग उठाई थी। उन्होंने बताया था कि आसपास के दर्जन भर गांवों के अलावा शहर के कई सेक्टर व कॉलोनियों के लोग दैनिक तौर पर सफर करते हैं। इनमें अनेक लोग ड्यूटी के लिए भी आवाजाही करते हैं तो वहीं अनेक लोग अपने-अपने कारोबार को लेकर भी निकलते हैं। यहां बसें नहीं रुकने के चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लेते हुए मौके पर ही रोडवेज महाप्रबंधक सुखदेव सिंह को आदेश दिए कि 15 दिनों तक चौक से जाने वाले दैनिक यात्रियों का रिकाॅर्ड दर्ज किया जाए। इसके लिए एक इंस्पेक्टर तैनात किया जाए, ताकि यहां से होने वाली लोगों की आवाजाही का पता लगाया जा सके। इसके बाद सुबह व शाम के समय जरूरत के अनुसार बसों का ठहराव कराया जाए। इस पर लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।
विज्ञापन



अब गुढ़ा गांव से यमुनानगर के लिए शुरू होगी बस सेवा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव गुढ़ा के लोगों को भी बड़ी राहत दी है। उन्होंने लोगों की मांग पर गांव गुढ़ा से यमुनानगर के लिए वाया रादौर बस सेवा शुरू करने के अधिकारियों को आदेश दिए हैं। लोगों का कहना है कि यह मांग वे कई वर्ष से करते आ रहे हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे। अब यहां से गांव के लोगों को रादौर व यमुनानगर जाने में कोई असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। उधर, मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए बताया कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र के तहत 25 करोड़ रुपये की लागत से 52 सड़कों को बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें