फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बसें और ट्रक भिड़े, ट्रक चालक की गई जान, 12 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिहोवा रोड पर गांव लोहार माजरा के समीप पहले प्राइवेट बस व ट्रक में हुई टक्कर, फिर सरकारी बस ट्रक से भिड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पिहोवा रोड पर दो बसों और एक ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बस के चालक सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई और गंभीर रूप से घायलों को आनन-फानन में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस कुरुक्षेत्र से पिहोवा की ओर जा रही थी। बस गांव लोहार माजरा के समीप पहुंची ही थी कि पिहोवा की ओर से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इसी हादसे के चलते पीछे सिरसा से यमुनानगर जा रही सरकारी बस भी ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक व प्राइवेट बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए जबकि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। वहीं इस हादसे में सरकारी बस का चालक 43 वर्षीय राजेश वासी यमुनानगर के अलावा बस में सवार 42 वर्षीय तरसेम व 25 वर्षीय गगीवासी मानसा पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल ही सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में दोनों बसों में सवार कई अन्य लोगों को भी चोटें आई, जो उपचार लेने के बाद रवाना हो गए। इनमें गांव रामगढ़ पांडवा जिला कैथल वासी 32 वर्षीय विक्रम व 28 वर्षीय ममता के अलावा एक बच्चा भी शामिल है। देर रात समाचार लिखे जाने तक पुलिस हादसे की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन



मच गई चीख-पुकार
बारिश के बीच हुए हादसे के बाद दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इन बसों में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। कई यात्रियों को मामूली चोटें भी आई। हादसे के बाद पिहोवा रोड काफी देर तक बाधित रहा। वाहनों को हटाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें