कुरुक्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर सुबह करीब 5 बजे एक निजी बस व ट्राले की टक्कर हो गई। बस में 20 से ज्यादा लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से जम्मू की ओर जा रही थी। हादसा हुआ, तब बस सवार अधिकतर लोग सो रहे थे। बस जैसे ही शाहाबाद में मारकंडा पुल के पास पहुंची तो आगे चल रहे एक ट्राले में टक्कर हो गई। हालांकि बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित बच गए। बस का एक दरवाजा भी लॉक हो गया जिसके चलते कई यात्री आपात दरवाजे से निकले। यात्रियों के मुताबिक चालक तेज गति से बस चला रहा था। ट्राला चालक ने भी अचानक ब्रेक लगा दी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने भी हादसे की जांच शुरू कर दी है।