फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी से कोटद्वार के लिए शुरू हुई बस सेवा

Sat, 08 Jun 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी से कोटद्वार के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। बस शुरू होने से अब उत्तराखंड के लिए सफर करने वाले यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। इस बस के शुरू होने से यमुनानगर, सहारनपुर, हरिद्वार और उत्तराखंड को जाने वाले यात्रियों का सफर सुगम हो जाएगा। इस बस सेवा को शुरू किए जाने के लिए यात्री पिछले काफी समय से मांग कर रहे थे।शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कोटद्वार जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में रह रहे उत्तराचल के लोग काफी समय से बस चलाने की मांग कर रहे थे। धर्मनगरी से हल्द्वानी और उत्तरांचल के अन्य क्षेत्रों के लिए कोई बस नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी। इस बस सेवा को शुरू करने के लिए कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से लगातार रोडवेज निदेशालय से पत्राचार किया जा रहा था। हालांकि कुरुक्षेत्र से हरिद्वार रूट पर दो बसें पहले ही डिपो की ओर से उतारी गई हैं, लेकिन अब तीसरी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों के लिए काफी राहत देगी।


बॉक्स
यात्री लंबे समय से कर रहे थे मांग : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कोटद्वार के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए यात्रियों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिसके चलते शुक्रवार को राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। यह बस रोजाना 510 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। बस के रूट पर उतरने से कई शहरों के यात्रियों को फायदा मिलेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें