कुरुक्षेत्र। अब श्रीकृष्ण की कर्मनगरी और अयोध्या के रामलला की नगरी का सीधा जुड़ाव हो जाएगा, इसके लिए कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से आज बस सेवा शुरू की जा रही हैं, जो कि धर्मनगरी के पंचायत भवन से सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर अयोध्या के लिए रवाना होगी। राज्य मंत्री सुभाष सुधा हरी झंडी दिखाकर इस बस को अयोध्या के लिए रवाना करेंगे। धर्मनगरी से अयोध्या के लिए बस सेवा को शुरू करने के लिए डिपो की ओर से लगातार रोडवेज मुख्यालय से पत्राचार किया जा रहा था।धर्मनगरी से अयोध्या रूट पर बस शुरू होने से अब राम भक्त अयोध्या पहुंच कर रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यह बस सीतापुर, बरेली, और लखनऊ रूट से होते हुए अयोध्या पहुंचेंगी।
बॉक्स
यात्रियों की मांग पर शुरू की गई बस : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि यात्रियों की मांग के चलते अयोध्या के लिए बस सेवा शुरु की गई हैं, जिसे राज्यमंत्री सुभाष सुधा आज हरी झड़ी देकर पंचायत भवन से रवाना करेंगे। बस सेवा को शुरू होने से अब अयोध्या में रामलला के दर्शन राम भक्त कर सकेंगे।