फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जमीनी विवाद के चलते कार से उतरे व्यक्ति पर चलाई गोलियां, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। गांव खेड़ी शीश गरां में जमीनी विवाद के चलते गोलियां चलने का मामला सामने आया है, इस वारदात एक व्यक्ति घायल हो गया। गोलियां चलने से सनसनी फैल गई। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस की टीमें उन्हें देर शाम तक तलाश करती रही।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में कुलबीर सिंह निवासी असंध ने बताया कि वह अपनी बहन अमरजीत कौर, जीजा बलविंद्र सिहं निवासी असंध के साथ अपनी गाड़ी में सवार होकर अपने मामा बख्खा सिंह निवासी नजदीक डेरा मांगना के पास आए थे। वह बख्खा सिहं के पास से शाम को वापिस अपने घर करनाल के लिए आ रहे थे। जब खेड़ी शीशगरां से गांव थाना की तरफ करीब दो किलोमीटर चले तो उसके जीजा बलविंद्र सिंह ने शौच करने के लिए गाड़ी रुकवा दी। वह भी कुछ आगे शौच करने लगा तो इसी दौरान तीन बार गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब आगे आकर देखा तो हमारी कार के पीछे एक सफेद स्विफ्ट कार और एक बुलट मोटर साइकिल खड़ी हुई। उसी समय उसके जीजा बलविंद्र सिहं गाड़ी में भाग कर बैठ गया।
इसी दौरान गुरजीत सिहं और उसका बेटा जगजीत सिहं और गुरजीत का भाई मीता , साहब सिहं निवासी बड़सत घरौंडा और राजविंद्र कौर गांव रोड सफीदों करनाल व गुरविंद्र सिहं पिहोवा जो राजविंद्र का जीजा लगता है, ये सभी सड़क पर खड़े। गुरजीत सिहं, जगजीत सिहं निवासी छापर और साहब सिहं निवासी बड़सत के हाथ में हथियार थे। बाद में उसने देखा कि बलविंद्र सिंह के दोनों टांगों तथा दोनों बाजुओं पर गोली के छर्रे लगे हैं। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

कुलबीर सिंह के अनुसार उसके जीजा बलविंद्र सिहं की लड़की हरजिंद्र कौर और मेरे दोहते विरंद्र निवासी विकास नगर के साथ उपरोक्त लोगों के साथ काफी सालों से जमीन के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है । इसी कारण उपरोक्त आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बाद में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें