फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इंटर कालेज प्रतियोगिता के लिए 3.94 करोड़ रुपये का बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में के खेल निदेशालय में मंगलवार को कुवि खेल परिषद की बैठक हुई, जिसमें पदक विजेता खिलाड़ियों को 40 लाख रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार बांटने का निर्णय लिया गया है। इसी के साथ इंटर कालेज प्रतियोगिता के शेड्यूल को जारी करने के साथ-साथ वर्ष 2024-25 के लिए 3.94 करोड़ रुपये के बजट को भी पास किया गया है।
विज्ञापन

परिषद की यह बैठक करीब सात माह बाद आयोजित की गई है। बोर्ड की पिछली बैठक की मिनट पास ने होने को लेकर पिछले कई माह से कुवि खेल परिषद के प्रधान और सचिव के बीच खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के चलते बैठक भी नहीं हो पा रही थी। अब विभिन्न प्रतियाेगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए जाने में देरी होने चलते बैठक बुलानी पड़ी, जिसमें आगामी बजट को पास करने के साथ-साथ इंटर कालेज प्रतियोगिताओं के शेड्यूल को भी पास कर दिया गया है। बैठक में कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, खेल परिषद प्रधान नितिन सहगल, सचिव एवं कुवि खेल निदेशक डाॅ. राजेश सोबती, कुलपति नामनी प्रो. डीएस राणा, कुवि शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष प्रो. उषा रानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें