पिहाेवा। चोर पूजा कॉलोनी के एक घर का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये, जेवर व रजिस्ट्री चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
पूजा कॉलोनी निवासी सतपाल सैनी ने कहा कि वह बाखली में पेपर मिल में काम करता है। उसकी मिल में रात्रि ड्यूटी लगी हुई थी। उसकी पत्नी घर का ताला लगाकर और बेटी को लेकर दवा और सामान खरीदने के लिए कैथल गई थी। इस दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था। शुक्रवार शाम को जब वह लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच करने में पता चला कि अलमारी से चांदी की पायल की जोड़ी, करीब 40 हजार रुपये, बैंक की कॉपी मकान की रजिस्ट्री व अन्य जरूरी दस्तावेज गायब थे। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद