फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ब्रिटिश अधिकारियों ने बॉक्सिंग अकादमी का दौरा कर जानी तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इंग्लैंड से आए ब्रिटिश अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को मनोज कुमार बॉक्सिंग अकादमी का दौरा किया। ओलंपियन एवं अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मनोज कुमार और कोच राजेश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलिन रोवेट और ब्रिटिश उच्चायोग के पॉलिटिकल, प्रेस और प्रोजेक्ट्स एडवाइजर राजिंद्र नागरकोटी ने अकादमी में युवा खिलाड़ियों के साथ बातचीत की तथा उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से उनकी तकनीक बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

कोच राजेश कुमार ने बताया कि ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल का उनकी अकादमी में दौरा करना गर्व का विषय है। उनकी उपस्थिति खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। इससे उनके खिलाड़ी मुक्केबाजी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को पोषित करने का प्रयास करेंगे। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज, अर्जुन व भीम पुरस्कार विजेता मनोज कुमार ने कहा कि उनका समर्थन और प्रोत्साहन उभरते खिलाड़ियों के लिए बहुत मायने रखता है। हम सभी मिलकर अगली पीढ़ी के चैंपियन को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह दौरा खेल विकास और प्रतिभा को बढ़ावा देने के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। खेल के क्षेत्र में इंग्लैंड और भारत के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें