फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मारकंडा नदी पर पुल निर्माण जल्द पूरा होगा, 20 गांवों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। मारकंडा नदी पर पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा। यह पुल गांव जंधेड़ी से हरिगढ़ भौरख के बीच बन रहा है। सिंचाई विभाग के जेई अंकित पुनिया ने बताया, पुल एक महीने में तैयार होगा। पुल निर्माण पर करीब नौ करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे 15 से 20 गांवों के लोगों और किसानों को लाभ मिलेगा। पिहोवा जाने का सफर 25-30 किलोमीटर से घटकर 12 किलोमीटर रह जाएगा। इससे लोगों के समय और ईंधन की काफी बचत होगी। बाढ़ के समय भी यह पुल क्षेत्र का शहर से संपर्क बनाए रखेगा। किसानों को नदी पार खेतों में आने-जाने में सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें