फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज बस के ब्रेक फेल, चालक ने खदानों में उतार हादसा होने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बुधवार को उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया जब रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को हाईवे से नीचे खदानों में उतार दिया। बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र डिपो की बस सुबह छह बजकर 40 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए चली थी। जैसे ही गांव रत्नगढ़ के पास पहुंची तो अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक धर्मवीर ने तत्काल ही बस को हाईवे के नीचे खदानों में उतार दिया, जिस दौरान बस पलटने से भी बच गई। उस समय बस में करीब 45 यात्री सवार थे, जिनमें से दो यात्रियों को हल्की चोट आई। हादसे के दौरान यात्रियों में दहशत फैल गई। घायल यात्रियों को अस्पताल भेज दिया गया तो अन्य यात्रियों को दूसरी बस के जरिए भेजा गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। चालक धर्मवीर ने बताया कि अचानक ब्रेक कैसे फेल हुए, वे समझ नहीं पाए हैं लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें