कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में यूआईटी के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल डिटॉक्स विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का आयोजन यूआईटी के डायरेक्टर डॉ सुनील ढींगरा के निर्देशन में हुआ।
मुख्य वक्ता बीके सुनयना ने डिजिटल डिटॉक्स पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज एक तरफ तो मोबाइल का प्रयोग हमारे जीवन में लाभदायक भी है और दूसरी तरफ यह हमारे शरीर और मन मस्तिष्क पर भी प्रभाव डालता है। वर्तमान समय में मोबाइल की आवश्यकता से अधिक प्रयोग विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक क्षमता पर बुरा प्रभाव डाल रहा है, जिससे चिंता, निराशा ,तनाव ,चिड़चिड़ापन ,संवेदनशीलता जैसी समस्याएं जीवन में सामने आ रही है ।
उन्होंने लैपटॉप और मोबाइल का दुरुपयोग कम करने लिए संकल्प करवाया और अपनी दिनचर्या को ठीक रखने के टिप्स दिए । बच्चों की एकाग्र शक्ति को बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि तकनीकी चीजों का प्रयोग करते हुए भी इनके प्रभाव में नहीं आएंगे और वीडियो के माध्यम से बताया कि किस तरह से मोबाइल का हमारे जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता है । बीके पारुल बहन ने सभी विद्यार्थियों को मेडिटेशन की अनुभूति करवाई। इस मौके पर डॉ. अमिता गुप्ता, डॉ. सविता, डॉ. संजीव आहूजा, मिस प्रिया, कीर्ति, बीके मधु ,बीके निशा बहन मौजूद रहे।