कुरुक्षेत्र। मुलाकात के दौरान बातचीत करते मुख्यमंत्री नायब सैनी और श्री जयराम संस्थाओं के अध्यक
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से भेंट कर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शिक्षा, संस्कृत के प्रचार-प्रसार, भारतीय संस्कृति व संस्कारों के संरक्षण, ग्रामीण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, गो संरक्षण इत्यादि जनकल्याण और समाजोत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों के बारे में बताया। मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि इस भेंट में प्रदेश के समग्र विकास व सांस्कृतिक चेतना के संवर्धन को लेकर सकारात्मक विमर्श हुआ। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आगामी 8 सितंबर को श्री जयराम संस्थाओं के प्रेरणास्रोत, ग्रामीण शिक्षा व समाजसेवा के महान पुरोधा, ब्रह्मलीन ब्रह्मचारी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की 22वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व गरिमा के साथ मनाई जाएगी। संवाद