फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्क्रीनिंग शिविर में 80 व्यक्तियों के बीपी व शुगर की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी, महासचिव महेश जोशी के दिशा निर्देशन में स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया, जिसमें लगभग 80 व्यक्तियों ने जिला रेडक्रॉस समिति के कर्मचारियों एवं सिलाई सेंटर में प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं, कंप्यूटर प्रशिक्षण ले रहे सभी बच्चों व दिव्यांग जनों की शुगर एवं बीपी जांच की गई और मौके पर डॉक्टरों द्वारा उचित परामर्श दिया गया। सचिव जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव डाॅ. सुनील कुमार ने जांच शिविर टीम का आभार जताया। इस दौरान जिला रेडक्रॉस समिति की चेयरमैन एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर आयोजित शिविर पर बोलते हुए कहा कि उच्च रक्तचाप को नियंत्रण रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति का जीवन लंबा हो जाता है, जिसके लिए डॉक्टरों की सलाह से अपने स्वास्थ्य की देखरेख रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें