कुरुक्षेत्र। सर्वसम्मति से चुनी पार्षद निशा रानी को प्रमाणा पत्र देते डीएमसी सतेंद्र सिवाच साथ
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद थानेसर के वार्ड सात और वार्ड नंबर 32 के पार्षदों को सर्वसम्मति से चुना गया है। इन दोनों पार्षदों को रिटर्निंग अधिकारी एवं डीएमसी सतेंद्र सिवाच ने प्रमाणपत्र सौंपा है। रिटर्निंग अधिकारी ने मंगलवार को नए लघु सचिवालय डीएमसी कार्यालय में वार्ड सात से सर्वसम्मति से चुनी पार्षद निशा रानी व वार्ड 32 से सर्वसम्मति से बने सुधीर कुमार चुघ को प्रमाणपत्र दिया है। इसके अलावा रिटर्निंग अधिकारी ने नियमानुसार तमाम औपचारिकताओं को भी पूरा करवाया है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने सर्वसम्मति से बने पार्षद निशा रानी व सुधीर कुमार चुघ को बधाई दी है।