कुरुक्षेत्र। किरमिच पुल के नजदीक से सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने गोताखोर प्रगट सिंह की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में रख दिया। पुुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 40-45 साल होगी, जिसने नीले रंग की कमीज पहनी है। थाना केयूके पुलिस ने अंबाला और पंजाब की पुलिस को भी शव मिलने की सूचना दी है। संवाद