फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हिनौरी सड़क पर जोहड़ से बरामद हुआ किशोर का शव, मंगलवार से था लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। हिनौरी सड़क के समीप जोहड़ से एक किशोर का शव बरामद हुआ। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त 16 वर्षीय सागर निवासी लाडवा डेरा के रूप में हुई। लवकेश ने बताया कि उसका छोटा भाई सागर मंगलवार दोपहर एक बजे से लापता था। हर संभावित स्थान पर उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बुधवार को उसे सूचना मिली कि सागर का शव हिनौरी सड़क के पास एक जोहड़ में पड़ा है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी सागर की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं।

रिपोर्ट से उजागर होंगे मौत के कारण
लाडवा थाना प्रबंधक प्रेमचंद ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज वीरवार को चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें