फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बचगावां के नजदीक एसवाईएल नहर में मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बचगावां के समीप सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) से एक युवक का शव बरामद हुआ। जेब से मिले कागजात से मृतक की शिनाख्त 24 वर्षीय प्रवीण निवासी लोहारी राघो नारनौंद हिसार के रूप में हुई। प्रवीण राजपुरा व मोहाली पंजाब में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। प्रवीण 13 मार्च को नौकरी की तलाश में बाइक पर राजपुरा आने के लिए अपने घर से निकला था। अगले दिन परिजनों उसकी गुमशुदगी हिसार में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे राहगीरों ने बजगावां के समीप नहर में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। गोताखोर प्रगट सिंह व सिंदर ने मौके पर पहुंच कर शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त हो गई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। स्वजन कुरुक्षेत्र पहुंचे और मृतक की शिनाख्त प्रवीण कुमार के रूप में की। हरिकिशन ने बताया कि प्रवीण मोहाली में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई थी, जिससे वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। 13 मार्च को वह घर से बिना बताए ही अपनी बाइक पर कहीं चला गया था। उसे कॉल किया तो उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा था। अगले दिन उन्होंने पुलिस में उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

नहर किनारे मिली थी बाइक
परिजनों के अनुसार 14 मार्च को पंजाब पुलिस को राजपुरा में नहर के किनारे से एक बाइक बरामद हुई थी। बाइक के नंबर से जांच कर पुलिस ने प्रवीण के परिजनों को सूचना दी थी। तभी से परिजन नहर में उसकी तलाश कर रहे थे। चार दिन बाद प्रवीण का शव एसवाईएल नहर से बचगावां के समीप बरामद हुआ।
विज्ञापन


इत्तेफाकिया रपट दर्ज
केयूके थाना में तैनात जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि पुलिस ने उसके पिता हरिकिशन के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें