फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नरवाना ब्रांच नहर से बरामद हुआ नौंवी कक्षा की छात्रा का शव, छह दिन से थी लापता

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नहर से शव को बाहर निकालते गोताखोर।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नरवाना ब्रांच नहर में बुटेड़ा हेड से नौवीं कक्षा की छात्रा का शव बरामद हुआ। मृतका नरकातारी रोड पर एक कॉलोनी की रहने वाली थी। वह छह दिन से लापता चल रही थी। इस संबंध में उसके परिजनों ने थाना केयूके में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। गोताखोर प्रगट सिंह और मामू किरमिच की टीम ने शव को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी 20 अक्तूबर को घर से अचानक चली गई थी। आसपास और रिश्तेदारी में पूछताछ के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा था। वे उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। वहीं पुलिस भी नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो वह साइकिल पर करीब आठ साल के बच्चे के साथ जाती दिखी। बाद में यह बच्चा अकेला साइकिल पर लौटता दिखा। बच्चे से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि वह उस लड़की को ज्योतिसर के पास नहर किनारे छोड़कर वापस आ गया था। कयास लगाए जा रहे थे कि उसी दिन स्वार्थी ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। तभी से परिजन नहर पर पहरा लगाकर बैठे थे। बुधवार को स्वार्थी का शव नहर से बरामद हुआ। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रख दिया।

पोस्टमार्टम के बाद होगी आगामी कार्रवाई
थाना केयूके प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने स्वार्थी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें