संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में बुधवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए एलएनजेपी अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। सुभाष मंडी चौकी प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर एक राहगीर ने डायल-112 पर काॅल कर पुलिस को थीम पार्क में शव मिलने की सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उसके गले में एक माला है और शरीर पर किसी चोट का निशान नहीं है। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि व्यक्ति की मौत ठंड व बीमारी के कारण हुई होगी।