शाहाबाद। ढोला व शाहाबाद रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक के समीप एक शव बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। ट्रैक मैन ने थाना जीआरपी में सूचना दी थी कि ट्रैक के समीप कच्ची जगह पर एक शव सड़ी-गली हालत में पड़ा है। सूचना मिलने पर एचसी परमिंद्र सिंह टीम के साथ पहुंचे तो उसकी पहचान की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। परमिंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की आयु करीब 45 वर्ष के आसपास है, जो अर्धनग्न अवस्था में ही मिला है। उसने नीली निकर पहनी हुई है। शव मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है।