लाडवा। बैच लगाकर रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाते समाजसेवी जोगध्यान व मुख्यातिथि। विज्ञप्ति
लाडवा। कस्बे के गांव धनौरा जाटान में एनआरआई क्लब की ओर से सभी ग्रामवासियों के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ अक्षरधाम मंदिर कुरुक्षेत्र के मुख्य संत स्वामी ज्ञान मंगल व संत स्वामी अनंत प्रकाश की ओर से किया गया। शिविर का संचालन एलएनजेपी कुरुक्षेत्र की टीम के डॉक्टरों ने किया जिसमें रक्तदाताओं ने अपनी स्वेच्छा से 35 यूनिट रक्तदान किया। समाजसेवी जोगध्यान व मुख्यातिथि ने बैच लगाकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। इसके बाद स्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि रक्त किसी प्रयोगशाला में नहीं बन सकता। इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है और रक्तदान करने से हम सभी को मानवता की सच्ची सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त होता है।
लाडवा। बैच लगाकर रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाते समाजसेवी जोगध्यान व मुख्यातिथि। विज्ञप्ति