फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बीएसएफ कर्मियों को समर्पित किया रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी एवं देवी अहिल्याबाई होल्कर अनुसंधान विकास की ओर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर के तट पर बूथ नंबर 747 पर 21 दिवसीय ब्लड एवं स्वास्थ्य कैंप की सेवाएं जारी हैं। अध्यक्ष विनोद पाल होलकर झांसा ने बताया कि संस्था पिछले 25 वर्षों से रक्तदान की सेवाएं दे रही है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर 2017 से लगातार रक्तदान एवं स्वास्थ्य कैंप लगाकर जरूरतमंदों एवं थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तदान मुहैया कराने का कार्य कर रही है। 2017 से लगातार गीता महोत्सव पर नौ दिवसीय, 18 दिवसीय, 19 दिवसीय लगातार रक्तदान एवं स्वास्थ्य कैंप लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली देश की पहली संस्था है। यह रक्तदान शिविर बीएसएफ के स्थापना दिवस पर उनके सभी बीएसएफ कर्मियों को समर्पित किया गया है। बीएसएफ भारत के दृढ़ संकल्प और चरम व्यवसाय का प्रतीक है। इस दौरान हुकम सिंह, जीतराम, डॉ. रोशन लाल, राजेंद्र ग्रोवर, चरणजीत दबखेडा, सचिन पाल, गुरमेल सिंह ककराला, मनीष ककहेड़ी, एलएनजेपी की टीम कुरुक्षेत्र की तरफ से डॉ. विनोद, डॉ. दीक्षा, स्टाफ राजवींदर कौर, धर्मपाल, अजय, सोमवीर, यूनिक, श्रवण वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें