कुरुक्षेत्र। जेएस यादव मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट तथा यादव समाज सभा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जिला रेडक्राॅस सोसाइटी एवं ब्लड बैंक, एलएनजेपी के सहयोग से आज प्रात: 10.00 बजे यादव धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त पंकज सेतिया मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी ट्रस्ट एवं सभा के प्रधान डॉ. अतुल यादव ने दी है। उन्होंने यह भी बताया कि पिनाकल चेरिटेबल अस्पताल की ओर से एक मुफ्त चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा तथा मुफ्त दवाइयां भी दी जाएंगी।