फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला न्यायालय में रक्तदान शिविर कल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला न्यायालय स्थित पुस्तकालय में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 से दोपहर एक बजे तक चलेगा। शिविर आयोजक डायमंड रक्तदाता डॉ. अशोक वर्मा ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से प्रत्येक तीन माह बाद रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि इससे स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ भी प्राप्त होते हैं। शिविर के माध्यम से आमजन को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाएगा व युवाओं से विशेष रूप से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें