फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुष विवि में रक्तदान शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल में सेवा पखवाड़े के तहत एनएसएस यूनिट की ओर से बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें संस्थान के शिक्षक, गैर शिक्षक और विद्यार्थी समेत शहर से रक्तदाता रक्तदान करने पहुंचेंगे। कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि रक्तदान को प्राचीन काल से ही महादान माना गया है। विशेष रूप से चैत्र माह में किया गया रक्तदान शरीर के लिए शुद्धिकरण का कार्य करता है और रक्त बनने की क्षमता को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाने का माध्यम ही नहीं बल्कि दाता के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है। प्रो. धीमान ने विद्यार्थियों और युवाओं से इस अभियान में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे पुण्य कार्य से सामाजिक सहयोग और एकता की भावना मजबूत होती है और इससे समाज में स्वास्थ्य जागरूकता भी फैलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें