कुरुक्षेत्र। भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता का जिले में पहुंचने पर स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता 12 जून को सायं चार बजे आयुष विश्वविद्यालय में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि थानेसर हलका में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीन गुना गति के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस हलका के गांव और शहरों में सबका साथ सबका विकास नीति को आधार मानकर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। शहर के विकास में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बजट की कोई कमी नहीं रख रहे। आए दिन शहर में एक के बाद एक विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास ले जाने के देरी हैं, वहां से परियोजना को मंजूरी साथ के साथ मिल रही है।