कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का 12 को आयुष विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों में उत्साह है। सभी मंडल अध्यक्ष बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दे रहे हैं। जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी ने सभी जिला पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। गोल्डी ने कहा कि भाजपा में एक छोटे कार्यकर्ता को भी प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ जनता की सेवा कर रही है।