फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भाजपा नेता ने रविदास सभा नलवी को भेंट किया हारमोनियम

विज्ञापन
शाहाबाद। सभा को हरमोनियम भेंट करने के दौरान सुभाष कलसाना। विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। श्री गुरु रविदास सभा नलवी को भारतीय जनता पार्टी के नेता सुभाष कलसाना ने एक हारमोनियम भेंट किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं और संगीत भक्ति व संस्कारों का महत्वपूर्ण माध्यम है। हारमोनियम भेंट करने का उद्देश्य सत्संग, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। रविदास सभा नलवी के सदस्यों तिलक राज व अन्य सदस्यों ने सुभाष कलसाना का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह हारमोनियम सभा की धार्मिक गतिविधियों में उपयोगी सिद्ध होगा और युवाओं को भी आध्यात्मिक मार्ग से जोड़ने में सहायक बनेगा। इस मौके पर निर्मल विर्क, रिंकू बैरागी, नरेश खेड़ा, एडवोकेट मनदीप रावा सहित अन्य सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें