फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : रंबा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी ने अर्चना गुप्ता को अपनी नई प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्य पिछड़ा वर्ग महासभा के अध्यक्ष रामकुमार रंबा ने इस नियुक्ति पर शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया। रंबा ने कहा कि भाजपा महिलाओं को बराबरी का अधिकार देती है। संगठन में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। हरियाणा भाजपा संगठन की कमान एक महिला को सौंपना सशक्तिकरण का प्रमाण है। भाजपा महिलाओं को आगे बढ़ाने और नेतृत्व के अवसर देने का काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सराहना की। रंबा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। इससे समाज का हर वर्ग खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें