फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शाहाबाद कोल्ड स्टोर एसोसिएशन के फिर प्रधान बने बिट्टू कालड़ा

विज्ञापन
शाहाबाद। बैठक के दौरान मौजूद कोल्ड स्टोर एसोसिएशन के सदस्य। विज्ञप्ति - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
शाहाबाद। कोल्ड स्टोर एसोसिएशन की एक बैठक मंगलवार को आढ़ती विनोद वधवा के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक में प्रधान बिट्टू कालड़ा ने अपने पिछले कार्यकाल का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए अपने पद से त्यागपत्र भी दिया। हालांकि एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने उनके नेतृत्व पर एक बार फिर पूर्ण विश्वास जताते हुए सर्वसम्मति से उन्हें लगातार 14वीं बार शाहाबाद कोल्ड स्टोर एसोसिएशन का प्रधान चुना। उन्होंने मौके पर ही नई कार्यकारिणी का गठन किया। डिंपी बतरा को चेयरमैन और अंशुल बंसल को महासचिव नियुक्त किया। ऋषि कपूर और अनिल कुश को वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि त्रिलोचन सिंह हांडा और चरणजीत अदलखा को एसोसिएशन का संरक्षक बनाया गया। नई कार्यकारिणी में प्रवीण गर्ग को कोषाध्यक्ष, हर्ष कालड़ा और सौरव दुआ को उप-प्रधान, विकास अदलखा को संयुक्त सचिव और दीपक गांधी को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संदीप गाबा सोनू एसोसिएशन के कानूनी सलाहकार होंगे।

शाहाबाद। बैठक के दौरान मौजूद कोल्ड स्टोर एसोसिएशन के सदस्य। विज्ञप्ति- फोटो : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें