संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने बाइक सवार एक युवक को 100 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष कुमार उर्फ पांडे निवासी बीड़ अमीन अफीम लेकर सेक्टर-10 की तरफ आ रहा था। गुप्त सूचना पर टीम ने उसे दबोच लिया। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम नए बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि मनीष कुमार अपनी बाइक पर अफीम लेकर बस अड्डा के पीछे से स्विमिंग पूल के सामने से होता हुआ रतगल आएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने सेक्टर-10 स्विमिंग पूल के पास नाकाबंदी करके जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को मिली सूचना के अनुसार बाइक पर सेक्टर-13 की तरफ से युवक आता हुआ दिखाई दिया। शक के आधार पर टीम ने काबू कर उससे पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 100 ग्राम अफीम बरामद हई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।