घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- फोटो : अमर उजाला
कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में शुक्रवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने पति-पत्नी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पति सुभाष चंद व उसकी पत्नी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों को एक-एक गोली लगी है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं, घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से सुभाष को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वारदात से पूरा गांव सहमा हुआ है। साथी ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।