फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवक से मोबाइल छीन बाइक सवार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। झांसा रेलवे रोड फाटक के पास से बाइक सवार दो बदमाश एक युवक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। युवक ने दौड़कर उनका पीछा भी किया, मगर आरोपी भागने में कामयाब रहे। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में अरुण निवासी रविदास नगर ने बताया कि वह अपने घर से पुराने बस अड्डे की तरफ पैदल जा रहा था, जैसे ही झांसा रोड वाले रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो उसके मोबाइल पर कॉल आ गई। वह मोबाइल पर बात कर ही रहा था कि पीछे से बाइक पर दो युवक आए, जिसमें पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। उसने शोर मचाया तो आरोपी बस अड्डे की तरफ भाग गए। आरोपी स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे। सामने आने पर वह उन युवकों को पहचान सकता है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें