शाहाबाद। बराड़ा रोड पर गांव रावा के समीप सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली में बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
मृतक गांव रावा का रहने वाला करीब 62 वर्षीय सुदेश कुमार है, जो राज मिस्त्री का काम करता था। बलजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता गत रात को हर रोज की तरह काम करने के बाद देर रात घर लौट रहे थे। सड़क पर बिना रिफलेक्टर व संकेतक के ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी की हुई थी, जो अंधेरे के चलते दिखाई नहीं दी। उनके पिता की बाइक सीधे ट्राॅली में जा घुसी और गंभीर चोट के चलते उनके पिता सुदेश कुमार की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ जगदीश टामक का कहना है कि शिकायत अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।