झांसा। ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस में दर्ज शिकायत में रोशन लाल ने बताया कि वह अपने घर से घूमने के लिए आटा मिल चिब्बा के पास गया था। उसके आगे एक ट्रैक्टर-ट्राली जा रही थी। सामने से उसका भाई दीपचंद अपनी बाइक पर सवार होकर धुराला से अपने घर आ रहा था। वह आटा मिल के सामने पहुंचा तो ट्रैक्टर चालक ने कट मार दिया, जिससे उसका भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक थोड़ी देर रुकने के बाद भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसने लोगों की मदद से अपने भाई को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद