शाहाबाद। मौसम में बदलाव के दौरान ही गांव मदनपुर रोड पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एलएनजेपी नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस पर पहुंचाया। हादसा कैसे हुआ, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया। देर रात तक पुलिस हादसे की जांच में जुटी रही।