फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत, चालक जख्मी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पवन कुमार। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे-152 पर गांव ठोल बस अड्डे के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की शिनाख्त पवन कुमार (40) निवासी अहरू कलां जिला पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई। पवन कुमार पंजाब में प्राइवेट बस चलाने का काम करता था। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना इस्माईलाबाद में दर्ज शिकायत में कुलदीप सिंह ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई पवन के साथ बाइक पर अपने गांव से झांसा के लिए चला था। झांसा में उसने अपनी मेहनत-मजदूरी के पैसे लेने थे। जैसे ही वह नेशनल हाईवे-152 पर गांव ठोल बस अड्डे के पास पहुंचे तो एक स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उन दोनों को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल लेकर चले, मगर पवन कुमार ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया, वहीं इस्माईलाबाद थाने में कार्यरत मुख्य सिपाही सिंगारा राम ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।

कुरुक्षेत्र। पवन कुमार। (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें