कुरुक्षेत्र। ढांड रोड पर रविवार रात घर लौट रहे 24 वर्षीय एक मोटरसाइकिल सवार सारसा गांव निवासी अंकित को एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गत दिवस भी वह रात 10 बजे के करीब बाइक पर सवार होकर आ गांव की ओर जा रहा था। उसी समय गांव से थोड़ा पहले वह दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक फॉर्च्यूनर वहीं मौके पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। वहीं अंकित के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।