फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाइक रैली 27 को

Wed, 25 Sep 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। गत दिवस यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन लाडवा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें शहीद ए आजम भगत सिंह के जन्मदिवस को मनाने का निर्णय लिया गया। प्रधान जोग ध्यान ने संगठन के सदस्यों सन्नी कुमार तथा सुनील कुमार को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया।
विज्ञापन

सन्नी और सुनील ने बताया कि 27 सितंबर को शहीदे आजम भगत सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर सांय पांच बजे एक बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। बाइक रैली बपदा चौक लाडवा से आरंभ होकर हिनोरी चौक से जाती हुई शहीद भगत सिंह चौक मुख्य बाजार में पहुंचेगी। इस अवसर पर उनकी शिक्षाओं तथा विचारों का भी स्मरण किया जाएगा।
शहीदे आजम भगत सिंह ने युवावस्था में ही भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। देश के ऐसे वीर सपूतों को हमेशा दिल की गहराइयों से याद किया जाता रहेगा। इस अवसर पर संगठन के प्रधान जोगध्यान ने कहा कि आज के युवाओं को भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। हम उनकी नीतियों और शिक्षाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

संगठन के प्रधान विजय भूषण तनेजा ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को हमेशा याद किया जाना चाहिए। इस अवसर पर संगठन के उप प्रधान राजेन्द्र बपदी, कोच एवं महासचिव चमन लाल, प्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा, उप प्रधान रमन कुमार, जितेंद्र, जगमाल मेहरा, साहिल अढ़ान, कपिल, हिमांशु, कार्तिक आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें