फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला के हाथ से बाइक चालक पर्स छीनकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा बस अड्डे के नजदीक से महिला से पर्स छीन एक बाइक चालक फरार हो गया। महिला अपने घर से सब्जी लेने के लिए जा रही थी। उसके पर्स में उसका मोबाइल, दो हजार नकदी व अन्य सामान था। थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में जसबीर कौर निवासी नानक काॅलोनी ने बताया कि वह अपने घर से सोमवार शाम को सब्जी लेने के लिए अनाज मंडी की तरफ जा रही थी। वह बस अड्डे के सामने सड़क पार करने के लिए डिवाइडर के पास पहुंची तो अंबाला रोड की तरफ से आया बाइक चालक उसके हाथ से पर्स छीनकर चौक की तरफ फरार हो गया। आरोपी की बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। आरोपी ने कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ था। उसके पर्स में उसका मोबाइल, दो हजार रुपये, उसकी बेटी का आईकार्ड तथा अन्य सामान था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें