लाडवा। लाडवा रोड पर महिंद्रा पिकअप के पीछे भिड़ने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 28 वर्षीय रवि कुमार निवासी सिरसमा के रूप में हुई।
थाना सदर में दर्ज शिकायत में शिव कुमार निवासी सिरसमा ने बताया कि उसका भतीजा रवि कुमार गांव में स्वीपर का काम करता था। रवि अपनी बाइक पर निजी काम से मथाना गया था। शाम करीब साढ़े सात बजे वापस आते हुए लाडवा रोड मथाना की तरफ से आए महिंद्रा पिकअप चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए सड़क के बीच अचानक ब्रेक लगा दी। इससे रवि की बाइक पिकअप में जा भिड़ी, जिससे उसके माथे व सिर पर गंभीर चोट आई। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura